Ghumla News: बनालाट घाटी में सवारी गाड़ी पलटी, चार लोग घायल
गुमला, अक्टूबर 21 -- Ghumla News: गुमला । विशुनपुर प्रखंड की बनालाट घाटी के समीप बुधवार को सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रीमा कुमारी (24), पवन खेरवार (16), गुनगुन कुमारी (13) और क्रांति कुमारी (19) के रूप में हुई है। सभी बनालाट मेला देखने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, मेला जाने के दौरान बनालाट घाटी के समीप चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे सवारी गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिशुनपुर के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.