Ghumla News: बनारस से लौटे परिवार को मिला टूटा ताला
गुमला, जुलाई 14 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से सटे फसिया पंचायत अंतर्गत तर्री आनंद नगर में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब छह लाख रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार को उस समय हुई,जब गृहस्वामी परिवार के साथ बनारस से लौटे। मामले को लेकर पीड़ित ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
चोरी की जानकारी पीड़ित रामचंद्र साहू सिविल सर्जन कार्यालय, गुमला में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं। उसने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 10 जुलाई को वह परिवार के साथ घर में ताला बंद कर बनारस गए थे। 14 जुलाई की दोपहर वापस लौटने पर घर के मुख्य ग्रील का ताला टूटा मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.