Ghumla News: बड़ा तुरीअम्बा में स्वच्छता और एनीमिया पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
गुमला, अक्टूबर 3 -- Ghumla News: भरनो। बड़ा तुरीअम्बा गांव में एलकेम एनीमिया मुक्ति अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉ. सीके शर्मा ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई का सीधा संबंध कई बीमारियों से है। घर के साथ आसपास की गली और नालियों की नियमित सफाई जरूरी है। उन्होंने बताया कि एनीमिया मुक्ति अभियान के तहत 12 अक्तूबर को पंचायत सदस्य, सेविका, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और सहिया समेत अन्य लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में बच्चों और महिलाओं में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव, मुखिया विनीता एक्का, पंचायत सचिव, सेविका और विकास भारती के कार्यकर्ता कमला उरांव, बिमला कश्यप व चांदनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.