गुमला, अक्टूबर 14 -- Ghumla News: गुमला । गुमला शहर के बड़ाईक मुहल्ले में मंगलवार देर रात एक महिला पर धारदार औजार से हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। रात्रि गश्ती कर रही पुलिस की तत्परता से महिला बच गई। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़कर थाना ले गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात बड़ाईक मुहल्ले में एक व्यक्ति ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पकड़ लिया और उसका गला काटने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रही रात्रि गश्ती पुलिस की नजर उस पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़ा और गुमला थाना ले गए।पकड़े जाने के बाद व्यक्ति पुलिस के सामने बार-बार कह रहा था कि वह महिला का नहीं, बल्कि सड़क पर घूमने वाले कुत्ते का गला काट रहा था।घटना के बाद मुहल्ले में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है ...