Ghumla News: बड़काडीह विवाद को प्रशासन ने सुलझाया,दोनों पक्षों में बनी सहमति
गुमला, अगस्त 6 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काडीह में अंत्येष्टि स्थल पर मड़वा गाड़ने को लेकर उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को प्रशासन की पहल पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ सुशील कुमार, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, स्थानीय मुखिया अग्नि उरांव, पुलिस पदाधिकारी और दोनों पक्षों के ग्रामीण शामिल हुए। लंबी बातचीत के बाद आपसी सहमति से मामले का समाधान कर लिया गया।जानकारी के अनुसार अंत्येष्टि स्थल पर मड़वा गाड़े जाने के बाद भगताइन धनमुनि के साथ कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट की गई थी। इस संबंध में धनमुनि ने घाघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा शिकायत में नामजद लोगों को पूछताछ के लिए थाना बुलाए जाने पर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाना पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- Chatra News: डीएसपी के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.