Ghumla News: बजरंगबली मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 15 से
गुमला, जुलाई 12 -- Ghumla News: भरनो। शांति नगर के समीप नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में तीन दिनीप्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 15 जुलाई से शुरू होगा। मंदिर समिति के सदस्य प्रदीप बैठा ने बताया कि पहले दिन श्रद्धालु महिलाओं एवं कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। 16 जुलाई को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी, जबकि 17 जुलाई को हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है। मंदिर परिसर को सजाने-संवारने का कार्य अंतिम चरण में है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 14 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.