Ghumla News: बच्चों ने जानी सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली
गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: चैनपुर। पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुटवा के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने प्रखंड,अंचल, शिक्षा, कृषि, आपूर्ति, मनरेगा और बाल विकास परियोजना कार्यालयों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। बीडीओ सह सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता सहित अधिकारियों और कर्मियों ने जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। बच्चों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। शिक्षकों ने इसे व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने वाला उपयोगी प्रयास बताया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: आवास, राशन, पेंशन और शौचालय से वंचितों को लाभ देने पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.