Ghumla News: बच्चे को बचाने में स्कूटी सवार युवक गिरकर घायल
गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के करम टोली के समीप सोमवार सुबह सड़क हादसे में चाहा तेलगांव निवासी 20 वर्षीय रितेश किंडो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार रितेश किंडो स्कूटी से गुमला शहर से अपने घर तेलगांव लौट रहे थे। इसी दौरान करम टोली के समीप अचानक एक बच्चा सड़क पर दौड़कर आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में रितेश ने स्कूटी पर नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल रितेश को उठाकर सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.