गुमला, जुलाई 12 -- Ghumla News: सिसई। प्रखंड के बघनी स्थित इस्लामपुर बस्ती में सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो की पहल पर लगाए गए 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव ने किया। पुराना ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब होने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित थी। बरसात के मौसम में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों द्वारा समस्या की जानकारी मिलने पर विधायक ने तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगवाने की पहल की। ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और विधायक के प्रति आभार जताया। उद्घाटन मौके पर मो. उमर फारूक अंसारी, जुलफान अंसारी, विकास महली सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...