Ghumla News: बख्तर साय-मुंडल सिंह का बलिदान पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग
गुमला, नवम्बर 19 -- बख्तर साय और मुंडल सिंह को श्रद्धांजलि Ghumla News: गुमला संवाददाता। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर गुरुवार को रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पतराटोली स्थित वीर शहीद बख्तर साय -मुंडल सिंह चौक पर स्वतंत्रता सेनानी गौरव सभा आयोजित की गई। इसमें दोनों वीर शहीदों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनकी जीवनी को स्कूली और कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठी।कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बख्तर साय व मुंडल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी नमन किया गया। कार्यक्रम संयोजक सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके तहत छह से 21 नवंबर तक देशभर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.