Ghumla News: बंद घर से कागजात चोरी करते तीन युवक धराए
गुमला, अगस्त 2 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के शांति नगर स्थित एक बंद घर से महत्वपूर्ण कागजात चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपियों को स्थानीय लोगों ने चोरी के दौरान रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।गिरफ्तार आरोपियों में बानो निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार, डीएसपी रोड निवासी 18 वर्षीय आयुष नंदा तथा टूदुरमा निवासी 18 वर्षीय शुभम साहू शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को शांति नगर स्थित एक बंद मकान में तीनों युवक चोरी की नीयत से घुसे थे। इस दौरान वे घर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज निकाल रहे थे। उनकी गतिविधियों पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.