गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के मदरसा रोड निवासी शाहिद खान के बंद घर की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब छह लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने रविवार को सिसई थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: घर का ताला तोड़कर मकान से जेवरात और नकदी ले गए चोरघटना के विवरण आवेदन के अनुसार 20 अगस्त की रात अचानक तबीयत खराब होने पर शाहिद इलाज कराने रांची चले गए थे। जबki उनके दोनों बच्चे दादी के घर में चले गई थे। परिजन बीच-बीच में घर की देखरेख भी कर रहे थे। 30 अगस्त की रात करीब 10 बजे परिवार के लोग घर लौटे और पहली मंजिल पर पहुंचे तो सीढ़ी के समीप कमरे की खिड़की खुली ...