Ghumla News: बंद घर का ताला तोड़ चार लाख के जेवरात ले उड़े चोर
गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के दाउद नगर प्रतापपुर निवासी सबीना मिज के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये के जेवरात और सामान चोरी कर लिए। घटना चार अक्टूबर की बताई गई है।पीड़िता के अनुसार वह दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच घर में ताला लगाकर बाहर गई थी। इसी दौरान चोरों ने घर के गेट की ग्रिल और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गोदरेज तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिए। घर लौटने पर ताला टूटा मिला, तब घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.