Ghumla News: बंदोई पर्व की तैयारी को लेकर खड़िया विकास समिति ने की बैठक
गुमला, अक्टूबर 25 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। खड़िया विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को शांति नगर स्थित खड़िया छात्रावास में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेश खड़िया ने की। इसमें मुख्य रूप से बंदोई पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। मौके पर प्रो. समीर बिलुंग ने कहा कि बंदोई पर्व खड़िया समाज का प्रमुख त्योहार है। इस पर्व की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने समाज के लोगों से पर्व को मिल-जुलकर मनाने और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Simdega News: खड़िया यूथ महासम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन बैठक में निर्णय लिया गया कि बंदोई पर्व की पूर्व संध्या का आयोजन 22 नवंबर को केओ कॉलेज के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.