गुमला, जुलाई 2 -- Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट प्रखंड के बंगरू गांव में गुरुवार को आयोजित ग्रामसभा में विकास, शिक्षा और सामाजिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों में रात 12 बजे के बाद डीजे नहीं बजाया जाएगा। पशुपालकों से मवेशियों को खुले में नहीं छोड़ने तथा प्रत्येक शनिवार को गांव में मिनी बाजार लगाने का भी निर्णय लिया गया। अभिभावकों से बच्चों की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी, जबकि प्रमुख सोनी लकड़ा ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुखिया पूनम एक्का ने ग्रामीणों से गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्य...