गुमला, अगस्त 18 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। खूंटी जिले की एक युवती ने गुमला के खोरा निवासी एतवा उरांव पर खुद को अविवाहित बताकर करीब डेढ़ वर्ष तक प्रेम संबंध में रहने और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को गुमला थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में युवती ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी एतवा से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। युवती का आरोप है कि एतवा ने खुद को अविवाहित बताया और उससे शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता के अनुसार इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। आरोप है कि दोनों बार दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया। बाद में युवती को पता चला कि एतवा पहले से शादीशुदा है। युवती का आरोप ...