गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के करमटोली निवासी 14 वर्षीय पूजा कुमारी टोप्पो की फिनाइल की गोली खाने से मौत हो गई। वह कक्षा सातवीं की छात्रा थी और शास्त्री नगर में सहेलियों के साथ किराये के मकान में रहती थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम उसने कमरे में रखी फिनाइल की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए लिखित आवेदन दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...