Ghumla News: फसिया बरटोली वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से हमला
गुमला, अगस्त 1 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के फसिया बरटोली गांव में शनिवार सुबह 65 वर्षीय सलोनी देवी पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार सलोनी देवी के पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है और वह अपने पोते रोहित चिक बड़ाईक के साथ रहती हैं। घटना के समय उसका पोता घर पर मौजूद नहीं था। फुटबॉल खेलकर लौट रहे गांव के युवकों ने घर के बाहर भीड़ देख अंदर जाकर देखा ,तो सलोनी देवी खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल पड़ी थीं। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.