Ghumla News: फर्जी हस्ताक्षर से कार्यानुभव प्रमाणपत्र बनाने का आरोप
गुमला, अगस्त 10 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड कार्यालय के सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ कर बीडीओ के कथित फर्जी हस्ताक्षर से कार्यानुभव प्रमाण पत्र तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बसिया थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव निवासी परमेश्वर साहू पर आरोप लगाया गया है। बीडीओ के अनुसार परमेश्वर साहू ने कथित रूप से उनके हस्ताक्षर की नकल कर प्रखंड कार्यालय की निर्गत पंजी का गलत इस्तेमाल किया। आरोप है कि नाश्ता, भोजन और अल्पाहार आपूर्ति से संबंधित कार्यानुभव प्रमाण पत्र तैयार कर उसका उपयोग किया गया। जबकि प्रखंड कार्यालय की ओर से परमेश्वर साहू को इस तरह की सामग्री या भोजन आपूर्ति का कोई आदेश नहीं दिया गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.