गुमला, जुलाई 31 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में जशपुर रोड रामनगर निवासी मुकेश कुमार के आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर उनके नाम से फर्जी बैंक खाता खोल लिया गया। इसके बाद उसी खाते के माध्यम से 56,460 रुपये का लोन लेकर राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। इस संबंध में मुकेश कुमार ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके नाम से इंडियन ओवरसीज बैंक में फर्जी खाता खोला गया और एक फाइनेंस कंपनी से 56,460 रुपये का लोन लिया गया। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया स्वरूप: धोखाधड़ी के वे तरीके जिनकी जानकारी हर भारतीय के लिए आवश्यक है इस पूरे मामले की जानकारी उन्हें तब हुई, जब उन्होंने अपनी सिबिल (क...