गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। प्रेमजाल में फंसाकर युवती से 15 लाख 17 हजार रुपये की ठगी और शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने लोहरदगा जिले के सेन्हा निवासी प्रभास्कर कुजूर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी पर युवती को ब्लैकमेल कर परेशान करने का भी आरोप है। गुमला थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले की एक युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से उससे 15.17 लाख रुपये ले लिए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: अब साइबर ठग किशोरियों का ऑनलाइन पीछा कर रहे बाद में आरोपी उसे ब्लैकमेल कर परेशान करने लगा।लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान युवती ने पुलिस से ...