गुमला, अक्टूबर 2 -- Ghumla News: गुमला। शहर के गोकुल नगर निवासी सौरभ कुमार के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गुमला थाना में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार एक अक्टूबर की शाम सौरभ घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोककर खुद को प्रशासन का आदमी बताया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने उनका मोबाइल और 1800 रुपये नकद छीन लिए। साथ ही नीरज कुमार के फोन-पे नंबर पर 1200 रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...