गुमला, जुलाई 4 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। मॉन्टफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सामाजिक विज्ञान विषय पर इंटर हाउस क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, विषय की समझ, तार्किक सोच और टीम भावना को विकसित करना था। इसमें विद्यालय के रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को कक्षा के अनुसार सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित किया गया। रोचक और कड़े मुकाबले के बीच प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब जूनियर वर्ग में रेड हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस विजेता बना। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कैरम प्रतिय...