गुमला, अगस्त 5 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। पालकोट रोड स्थित संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में सप्ताह भर तक चले टैलेंट वीक प्रतियोगिता का समापन बुधवार को क्विज प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रतियोगिता में एलकेजी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे सप्ताह कहानी,संवाद, राइम्स, सोलो डांस, कैलीग्राफी, कविता पाठ, निबंध, चित्रांकन, वॉल पेंटिंग और क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा नौ की शगुन कुमारी एंड ग्रुप ने प्रथम, कक्षा आठ के वेद सोनी एंड ग्रुप ने द्वितीय तथा कक्षा सात के अंश सिंह एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों ...