Ghumla News: पोक्सो आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा इश्तेहार
गुमला, नवम्बर 28 -- Ghumla News: सिसई। पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर शुक्रवार को सिसई पुलिस ने डुगडुगी बजाकर न्यायालय का इश्तेहार चस्पा किया। आरोपी की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के टिम्बर गली रोड निवासी सुहैल अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया।एसआई प्रीति लकड़ा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 13 अक्टूबर 2026 को उसकी पत्नी ने सिसई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें अपनी नाबालिग भांजियों के यौन शोषण और उन्हें डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया है। मामले में गुमला स्थित विशेष पोक्सो न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी की है।न्यायालय ने आरोपी को दो जनवरी 2027 तक उपस्थित होने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होने पर उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.