Ghumla News: पॉलिटेक्निक के छात्रों को मिली खाद्य सुरक्षा की जानकारी
गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को तंबाकू-निकोटीन के दुष्प्रभाव और खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से निकोटीन के शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने मिलावटी व अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इसके बाद उन्होंने पालकोट रोड स्थित श्री रिद्धि डेयरी एंड क्रीमरी का निरीक्षण किया। दूध व दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और रख-रखाव का जायजा लेकर संचालक को स्वच्छता मानकों के पालन का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- खाद्य विभाग ने पॉलिटेक्निक मेस का किया औचक निरीक्षण
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.