गुमला, अगस्त 1 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में शनिवार को चंदाली स्थित समाहरणालय सभागार में पंचायत राज विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में प्रतिभागियों की सूची बैठक में सिसई,भरनो, विशुनपुर और कामडारा प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक, बीपीएम व संबंधित अधिकारी-कर्मी शामिल हुए। जिले के शेष प्रखंडों की समीक्षा बैठक तीन और चार अगस्त को आयोजित की जाएगी।

योजनाओं की समीक्षा बैठक में 15वें वित्त आयोग की राशि के व्यय, पंचायत सचिवालयों के सुदृढ़ीकरण, जन्म-मृत्यु निबंधन, पेसा नियमावली-2025, डिजिटल पंचायत, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, पंचायत सहायता केंद्र, भारत नेट रिचार्ज और पंचायत ज्ञान केंद्र सहित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन समीक्षा...