Ghumla News: पेनाल्टी शूटआउट में डोकड़ा ने जीता परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
गुमला, नवम्बर 1 -- डोकड़ा छत्तीसगढ़ ने पेनल्टी शूटआउट में जीता खिताब Ghumla News: जारी प्रतिनिधि। प्रखंड के गोबिंदपुर स्थित माया ग्राउंड में आयोजित परमवीर अलबर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को मुन्ना ब्रदर्स परसा और डोकड़ा छत्तीसगढ़ की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हुईं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में डोकड़ा छत्तीसगढ़ की टीम ने मुन्ना ब्रदर्स परसा को 5-4 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में परमवीर अल्बर्ट एक्का के पुत्र भीमसेन एक्का शामिल हुए। उनके पहुंचने पर आयोजन समिति और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अतिथियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों का उत्साह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.