Ghumla News: पूसो स्कूल में पुलिस ने बच्चों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
गुमला, अगस्त 12 -- Ghumla News: सिसई । सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बुधवार को पूसो प्लस टू उच्च विद्यालय में पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीपीओ ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर साइबर सुरक्षा, डायन-बिसाही, पॉक्सो अधिनियम और सड़क यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, निजी जानकारी साझा नहीं करने और साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। वहीं डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वास व कुप्रथाओं से दूर रहने को कहा गया। पुलिस ने बच्चों को पॉक्सो कानून के प्रावधानों और यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास मजबूत करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.