Ghumla News: पूर्वजों की धरोहर है डाईर जतरा टांड़: डॉ.अरूण
गुमला, नवम्बर 9 -- डाईर जतरा में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड के दक्षिणी भरनो पंचायत अंतर्गत टंगराटोली में सोमवार को डाईर जतरा पड़हा समिति के तत्वावधान में डाईर जतरा सह नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जतरा में आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, कला, संस्कृति और सभ्यता की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व आईजी डॉ. अरुण उरांव, नगड़ी प्रखंड प्रमुख मदुवा कच्छप समेत अन्य अतिथियों ने किया।मौके पर पूर्व आईजी डॉ. अरुण उरांव ने कहा कि जतरा हमारी परंपरा, कला और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ते हैं और सगे-संबंधियों व परिचितों से मिलकर सुख-दुख साझा करते हैं। उन्होंने डाईर जतरा टांड़ की जमीन की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यह पूर्वजों की धरोहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.