Ghumla News: पूजा से पहले थाना रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग
गुमला, अक्टूबर 7 -- Ghumla News: सिसई। दुर्गापूजा को लेकर बुधवार को सिसई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ अशोक बड़ाइक ने की। बैठक में प्रखंड की 11 पूजा समितियों के सदस्यों ने पूजा के दौरान आने वाली समस्याएं रखीं। सबसे प्रमुख मुद्दा थाना रोड पर अतिक्रमण का रहा। सदस्यों ने बताया कि दुकानदार सड़क किनारे सामान रखने से रास्ता संकरा हो जाता है और जाम की स्थिति बनती है। पूजा से पहले अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। साथ ही व्यवस्थित टेंपो स्टैंड बनाने और पूजा के दौरान शराब दुकानें बंद रखने की मांग उठी।जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा ने समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण पूजा कराने की अपील की। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने सरकारी गाइडलाइन का पालन करने और सोशल मीडिया पर अफवाहों को प्रसारित नहीं करने की अपील की। अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.