गुमला, सितम्बर 7 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के आरंगी पंचायत के खम्भिया गांव में बिना पुल निर्माण के राशि निकासी से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को डीपीएम सतीश कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने योजना स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

जांच का लक्ष्य जांच में सामने आया कि जिस स्थान पर पुल का निर्माण होना था, वहां पुल नहीं बना है। इसके बजाय बिना किसी आदेश के दूसरे स्थान पर पुल का निर्माण कराया गया है। योजना स्थल स्थानांतरित करने से पहले ग्रामसभा कर जिला पंचायती राज पदाधिकारी से कार्य की स्वीकृति लेना आवश्यक है। आरोप है कि उक्त योजना में नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से योजना को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। इस मामले में पंचायत सचिव आशिक मीर और मुखिया लोदो एक्का की भूमिका पर भ...