गुमला, सितम्बर 8 -- Ghumla News: डुमरी प्रतिनिधि। प्रखंड के पहाड़ सुवाली गांव में नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी पार करने के दौरान अब तक करीब पांच लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद आज तक यहां पुल का निर्माण नहीं कराया गया है।

पुल निर्माण की मांग ग्रामीणों के अनुसार पुल नहीं होने से स्कूली बच्चों, किसानों, मवेशियों और जरूरी सामान लेकर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। बरसात के दिनों में नदी का बहाव तेज होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व सांसद सुखदेव भगत को पुल निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। इसके ...