Ghumla News: पुल नहीं, गिरे पेड़ के सहारे स्कूल पहुंच रहे बच्चे
गुमला, नवम्बर 18 -- नदी पार कर पढ़ाई को मजबूर बच्चे Ghumla News: रायडीह । पढ़ाई की राह में नदी का उफान भी बाधा नहीं बन पा रहा है। जिले के रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती सुरसांग पंचायत के सिलिंगा गांव के बच्चे रोजाना शिक्षा के लिए मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। गांव से गुजरने वाली पालामाड़ा नदी पर पुल नहीं होने के कारण बच्चों को माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए नदी पार करनी पड़ती है। पिछले दिनों चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे नदी किनारे स्थित विशाल पेड़ गिर गया। जो ग्रामीणों के लिए आवागमन का सहारा बन गया है। बच्चों के अभिभावक भी जान जोखिम में डालकर उन्हें नदी पार कराने को मजबूर हैं।सिलिंगा गांव में खड़िया जनजाति के लोग रहते हैं। भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि पालामाड़ा नदी ने गांव को मुख्य इलाके से अलग कर रखा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.