Ghumla News: पुल के अभाव में लोग परेशान, ग्रामीणों ने दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी
गुमला, अक्टूबर 25 -- Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि। गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के आधा दर्जन गांव आज भी सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित गोइनधारा,लौखमन,जामझरिया,चरखागोड़ी, बिलिंगसिरी और रायटोली गांव के ग्रामीणों को बरसात के दिनों में चुटियाडूबा नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान इन गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट जाता है। ग्रामीण कमल किशोर, बलदेव सिंह, केश्वर सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, दिलु खड़िया, जयपाल सिंह, रुक्मिणी देवी और कमला देवी ने बताया कि पुल निर्माण की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। नदी पार करने में स्कूली बच्चों को भी काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.