गुमला, जुलाई 10 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, नवडीहा पहुंचे और छात्र-छात्राओं को सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बढ़ते नशे, सड़क दुर्घटनाओं, साइबर अपराध और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं के प्रति छात्रों को जागरूक किया। थाना प्रभारी ने कहा कि नशा युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है और तेज रफ्तार वाहन चलाने से कई लोग असमय जान गंवा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वासपूर्ण कुप्रथा से दूर रहने और वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस...