गुमला, अक्टूबर 9 -- Ghumla News: जारी, प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र के कमलपुर-तिगरा बालू घाट पर लवा नदी से कथित अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। थाना प्रभारी सनी कुमार ने कार्रवाई करते हुए दो जब्त ट्रैक्टरों जब्त कर लिया। पुलिस दोनों ट्रैक्टरों को थाने ले आई है। कमलपुर-तिगरा क्षेत्र झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सीमा विवाद और स्पष्ट सीमांकन नहीं होने का फायदा उठाकर इस इलाके में लंबे समय से अवैध बालू कारोबार चल रहा है। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान होने के साथ नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी बालू परिवहन में लगे ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं, लेकिन सीमा को लेकर विवाद के कारण कार्रवाई म...