गुमला, जुलाई 12 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी आशीष केशरी ने रविवार को थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय व संवाद पर जोर दिया।

बैठक का महत्व उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस और जनता का सहयोग सबसे जरूरी है। बैठक में थाना प्रभारी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ बेहतर विधि-व्यवस्था कायम रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार कार्य करेगी।

पुलिस की प्राथमिकताएं उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।आशीष केशरी ने बताया कि नशा उन्मूलन, महिला एवं बच्चों की स...