Ghumla News: पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाई सोने की चेन और अंगूठी
गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी बसंत साहू से पुलिस अधिकारी बनकर दो ठगों ने सोने के आभूषण ठग लिए। मामले में पीड़ित ने गुमला थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार सोमवार देर शाम जशपुर रोड पर स्कूटी सवार दो युवकों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि हाल में गुमला में हुई सोने की लूट के मामले में जांच चल रही है। इसलिए उनके पहने हुए आभूषणों की जांच करनी होगी। उनकी बातों पर विश्वास कर बसंत साहू ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी उन्हें सौंप दी। ठगों ने चालाकी से उनकी जेब में दो छोटे पत्थर डालते हुए कहा कि आभूषण जेब में रख दिए हैं और मौके से फरार हो गए। बाद में जेब देखने पर ठगी का पता चला। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.