गुमला, जुलाई 5 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। गुमला शहर को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर के बीचों-बीच स्थित जर्जर नगर परिषद भवन की जगह अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद ने पुराने भवन को कंडम घोषित कर दिया है और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। इस परियोजना पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: नगर परिषद की 5.50 करोड़ की 32 योजनाओं पर लगा ब्रेकनई सुविधाएं और आकर्षण प्रस्तावित भवन को आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें नगर परिषद के कार्यालयों के साथ-साथ व्यावसायिक दुकानें और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। भवन का सबसे बड़ा आकर्षण आधुनिक सिनेमा थिएटर होगा, जिससे गुमलावा...