Ghumla News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत,युवक गंभीर
गुमला, सितम्बर 9 -- Ghumla News: बसिया प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के नावाडीह मोड़ के समीप बुधवार दोपहर पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में निनई निवासी बुधनाथ बरला (60वर्ष) की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार मनोहर बरला गंभीर रूप से घायल हो गया।उसके दोनों पैर टूट गए हैं। जानकारी के अनुसार बुधनाथ मंगलवार शाम अपनी फुआ के दाहसंस्कार में शामिल होने बोंडेकेरा गांव गया था। कार्यक्रम के बाद वह वहीं रुक गया। बुधवार को करीब 12 बजे बुधनाथ और मनोहर बाइक से निनई लौट रहे थे। इसी दौरान नावाडीह मोड़ के समीप कुम्हारी की ओर से सिसई जा रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से दोनों को रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने बुधनाथ बरला को मृत घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.