गुमला, सितम्बर 14 -- Ghumla News: पालकोट रोड पर भटकती मिली दिव्यांग महिला,जांच में जुटी पुलिस गुमला। सदर थाना पुलिस ने रविवार देर रात गश्ती के दौरान पालकोट रोड पर एक महिला को भटकते हुए पाया। पूछताछ के बाद पुलिस उसे थाना ले आई, जहां उसकी देखरेख की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला गुमला शहर के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस उसके परिजनों और घर का पता लगाने में जुटी है। महिला रविवार रात किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों द्वारा उसे जबरन बाइक पर बैठाकर शांति नगर की ओर ले जाने की बात सामने आई है। महिला के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।गश्ती के दौरान पुलिस की नजर महिला पर पड़ी, जिसके बाद उसे ...