गुमला, जुलाई 17 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबीरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार सवारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय देवेंद्र सिंह की मौत हो गई,जबकि उसका मित्र श्रवण नायक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सिमडेगा निवासी देवेंद्र सिंह और उसका मित्र श्रवण नायक एक ही बाइक से पालकोट रथ मेला देखने आए थे।

घटना का विवरण देर शाम दोनों मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलिंगबीरा मोड़ के पास सामने से आए तेज रफ्तार सवारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार अस्...