Ghumla News: पालकोट में 38 मत्स्य पालक किसानों को जाल और फीड मिला
गुमला, सितम्बर 14 -- Ghumla News: पालकोट प्रतिनिधि । मत्स्य विभाग गुमला और पालकोट मत्स्य उत्पादक कंपनी लिमिटेड के संयुक्त समन्वय से प्रखंड के विभिन्न गांवों के 38 मत्स्य पालक किसानों के बीच जाल और मछली आहार (फीड) का वितरण किया गया। कंपनी के संचालक प्रमोद कुमार और हेमंत कुमार राम ने किसानों के बीच सामग्री वितरित की। इस दौरान किसानों को मत्स्य पालन में बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक जानकारी भी दी गई।
मत्स्य पालन प्रशिक्षण इन सभी किसानों को पूर्व में पालकोट मत्स्य उत्पादक कंपनी लिमिटेड ने मत्स्य विभाग के सहयोग से तीन दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण दिया था। प्रशिक्षण के बाद किसानों के बीच मत्स्य बीज का भी वितरण किया गया था। अब किसानों को नियमित सहयोग और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जाल और मछली आहार दिया गया है।
किसानों को सलाह कंपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.