Ghumla News: पालकोट में 22 हाथियों के झुंड ने किया प्रवेश
गुमला, अक्टूबर 11 -- Ghumla News: पालकोट । पालकोट के टेंगरिया इलाके में रविवार शाम बसिया की ओर से 22 हाथियों का झुंड प्रवेश कर गया। फिलहाल हाथियों का झुंड कोयल नदी के किनारे विचरण कर रहा है। झुंड के इलाके में पहुंचने से आसपास के ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। पालकोट वन्य प्राणी आश्रयणी प्रक्षेत्र के वनकर्मी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और उनकी निगरानी की जा रही है। मामले को लेकर वनपाल कृष्णा महतो ने आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने और उन्हें छेड़ने से बचने की सलाह दी है। साथ ही हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सावधानी बरतने और वन विभाग को जानकारी देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.