Ghumla News: पालकोट में 196 दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण
गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: पालकोट। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एलिम्को की ओर से चयनित 196 दिव्यांग लाभुकों के बीच व्हीलचेयर सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। बीडीओ विजय उरांव और सांसद प्रतिनिधि बसंत गुप्ता ने लाभुकों को उपकरण सौंपते हुए उनका सही उपयोग करने की अपील की। एलिम्को के प्रतिनिधि डॉ. सोनू कमकर और दीपक कुमार ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। इसी क्रम में फरवरी माह में पालकोट में आयोजित जांच शिविर में चयनित लाभुकों के बीच शुक्रवार को व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: दिव्यांग बच्चों के बीच किया गया सहायक उपकरण का वितरण कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.