Ghumla News: पालकोट में सातवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या
गुमला, नवम्बर 2 -- Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के खरवाडीह गांव में रविवार दोपहर 15 वर्षीय छात्रा बिरसी टेटे ने आत्महत्या कर ली। वह सेमरा स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन की। सोमवार को सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार बिरसी टेटे पिछले कुछ दिनों से काफी मायूस रहती थी। परिवार के लोग उससे परेशानी का कारण पूछते थे, लेकिन वह कुछ नहीं बताती थी। रविवार दोपहर वह अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह मृत मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल किशोरी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घरेलू विवाद के बाद आत्मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.