Ghumla News: पालकोट में विक्षिप्त ने भुजाली से खुद पर किया हमला
गुमला, जुलाई 14 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के सोनमेर बेहरा टोली गांव निवासी 40 वर्षीय पाकु कुल्लू ने मंगलवार सुबह भुजाली से खुद पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। घायल के भतीजे रोशन खड़िया ने बताया कि उसके चाचा पाकु कुल्लू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। मंगलवार सुबह वह भुजाली लेकर खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने खुद पर वार कर लिया। जिससे उनके पेट में गहरा जख्म हो गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास घटना के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.