गुमला, जुलाई 30 -- Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि । जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा खटगांव में 35 वर्षीय तारामणि केरकेट्टा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना बुधवार देर शाम करीब सात की बताई जा रही है।

हत्या का पता कैसे चला महिला का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित चापाकल के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर गांव में जमीन विवाद के साथ-साथ डायन-बिसाही को लेकर पुराने विवाद की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पति का बयान मृतका के पति अनमोल केरकेट्टा ने बताया कि उसकी पत्नी बुधवार शाम बर्तन धोने के लिए चापाकल गई थी। करीब आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि वह चापाकल के पास मृत अवस्था में पड़ी है। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है।

पुलिस की कार...