गुमला, जुलाई 2 -- Ghumla News: पालकोट प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पोस्टरबाजी,हथियार के बल पर लूट और हालिया फायरिंग की घटनाओं के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। व्यापारी का कहना है कि अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है, जबकि पुलिस लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने में सफल नहीं दिख रही है।

घटनाओं का विवरण कुछ दिन पहले पालकोट मुख्यालय के तीन अलग-अलग स्थानों पर एक कथित संगठन के नाम से पोस्टर लगाए गए थे। इस मामले में अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। वहीं करीब 15 दिन पहले हथियारबंद अपराधियों ने वन उपज खरीदने वाले दो व्यापारियों से नगदी लूट ली थी। उस घटना में ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया था। ...